युवती से छेड़खानी, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आरोपी फरार

ग्राम साईंखेड़ा की घटना
सिलवानी । तहसील मुख्यालय से महज 5, किलोमीटर दूरी पर स्थित स्टेट हाईवे 15 पर ग्राम साईंखेड़ा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने दिन मंगलवार शाम के समय ग्राम साईंखेड़ा में अपने घर लौट रही एक युवती से रास्ते में छेड़खानी कर दी। जानकारी के अनुसार युवती ग्राम साईंखेड़ा में स्थित प्राइवेट बैंक से अपना काम करके अपने घर लौट कर वापिस जा रही थी, तभी रास्ते में अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और उससे अभद्रता कर आरोपी फररा हो गया। घटना की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। देखते ही देखते बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और विरोध करने लगे। सूचना मिलते ही सिलवानी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने की कोशिश की लेकिन गुस्साए ग्रामीण थाने पहुंच गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोग दहशत में हैं पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में दहशत और गुस्से का माहौल बना हुआ है।
इस संबंध में एसडीओपी सिलवानी अनिल मौर्य का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा।



