स्कूली बच्चों के आधार नामांकन के लिए स्थापित किए जाएं केन्द्र

सांसद हिमाद्री सिंह ने कलेक्टर को लिखा पत्र
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद को पत्र लिखकर जिले के सभी विकासखंडों में स्कूली बच्चों के आधार नामांकन के लिए शीघ्र आधार नामांकन केंद्र स्थापित किए जाने की मांग की है । सांसद हिमाद्रि सिंह ने पत्र में बताया है कि राज्य शिक्षा केंद्र ने जिले के सभी विकासखण्डों में बच्चों के आधार नामांकन के लिए सेन्टर स्थापित करने के आदेश दिए थे। इसके लिए बजट भी उपलब्ध कराया गया था । परन्तु आधार नामांकन केन्द्र अभी तक स्थापित नहीं किये गए है। जिसके कारण बच्चों को आधार बनवाने एवं अपडेट कराने के लिए भटकना पड रहा है। उनके संसदीय क्षेत्र के विकासखण्ड ढीमरखेड़ा एवं बड़वारा में विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय में उपरोक्तानुसार प्राप्त बजट से आधार नामांकन सेन्टर हेतु सामग्री भी क्रय कर ली गई थी । परन्तु आधार सेन्टर का संचालन आरंभ नहीं किया गया है । सासंद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने बताया कि आधार केंद्र खुलने से स्कूली बच्चों को आधार नामांकन व अपडेट कराने की सुविधा मिलेगी।



