मध्य प्रदेश

नवागत थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा से विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की सौजन्य भेंट

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बहोरीबंद थाना से स्थानांतरित होकर स्लीमनाबाद थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ हुए विजय विश्वकर्मा ने मंगलवार को थाना स्लीमनाबाद पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया । उनके पदभार ग्रहण करने के बाद विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर नवागत थाना प्रभारी से सौजन्य भेंट की राम लला की तस्वीर दिया एवं भगवा गमछा से उनका स्वागत किया ।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर थाना प्रभारी से चर्चा की । साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर भी चर्चा हुई ।
थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है । उन्होंने आमजन से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने की अपील की ।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नवागत थाना प्रभारी को शुभकामनाएं देते हुए स्लीमनाबाद क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग एवं सहयोगात्मक वातावरण की उम्मीद जताई ।

Related Articles

Back to top button