क्राइम
अज्ञात युवक की लाश सड़क किनारे जंगल में मिली, फैली दहशत, पुलिस मौके पर
सिलवानी । शुक्रवार को राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा मार्ग के जमुनिया घाटी के पहले मोड़ पर अज्ञात युवक की लाश मिली। सूचना पर सिलवानी पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी शुक्रवार को राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा मार्ग के जमुनिया घाटी के पहले मोड़ पर जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है जो लगभग चार-पांच दिन पुरानी समझ में आ रही है, जिसकी उम्र लगभग 40=50 साल के बीच प्रतीत होती है जिसकी पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई कर रही है। अज्ञात युवक जिसके हाथ में धागा बंधा हुआ है, बनियान पहने हुए हैं साथ ही कुछ दूर पर एक सौ का नोट माचिस और चप्पल भी मिली ऐसा महसूस होता है कि व्यक्ति ठंड से उसकी मौत हो गई ।




