लवकुश जयंती पर निकली शोभायात्रा, दिखाई कलाबाजी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कुशवाह समाज द्वारा रविवार को श्री लवकुश जयंती बडे़ धूमधाम से मनाई गई। समाजजनों द्वारा घुड़बग्गी में लव-कुश की झांकी सजाई और पूजा-अर्चना कर बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगदीश मंदिर से यात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों माला फाटक, किला, कबीट चौराहा, गांधी बाजार पुराना बस स्टैंड नया बस स्टैंड होते हुए दशहरा मैदान पहुंची।
वहीं चल समारोह में सजी झांकी आकर्षक का केन्द्र रही। झांकी में दो बालक लवकुश बने बैठे थे। चल समारोह के समापन के बाद श्री लव कुश की महाआरती की गई तथा प्रसादी वितरण हुआ। कुशवाह समाज सहित अन्य वक्ताओं ने श्रीराम के चरित्र का वर्णन किया। वही युवा डीजे पर बज रहे भगवान के भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थें। इस दौरान समाज के युवाओं और अखाड़ों के पहलवानों द्वारा चल समारोह में हैरतअंगेज करतब दिखाए।
शहर सहित अंचलों से शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों युवा डीजे पर चल रहे भजनों की धुन पर थिरकते हुए नजर आए। शोभा यात्रा की अगवानी डीजे सहित विभिन्न बाघयंत्रों से की जा रही थी। शोभयात्रा के प्रथम चरण में समाजजन अपने हाथों में केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे। दो युवा घोड़ों पर सवार धर्म ध्वजा लिए हुए चल रहे थे।
दूसरे क्रम में लवकुश सेना अखाड़े का प्रदर्शन करते हुए चल रही थी। इस दौरान हैरतअंगेज करतब दिखाए और लोगों ने तालियां भी बजाईं। वहीं लवकुश की झांकी सबके मनोरजंन का केंद्र बनी। कार्यक्रम के शुरू में समाज के प्रबुद्ध जनों का मफलर डालकर और पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुशवाहा समाज के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा, पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, विधायक सिलवानी देवेंद्र पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मलखान सिंह जाट, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेंद्रसिंह तोमर, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय, उपस्थित रहे अध्यक्षता हरिनारायण कुशवाहा शिक्षक द्वारा की गई।
तहसील अध्यक्ष विनोद सिंह कुशवाहा कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद कुशवाहा, परसोत्तम कुशवाहा सीताराम कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, अमरसिंह शाक्य, दीपक कुशवाहा खूबसिंह कुशवाहा, हरिनारायण कुशवाहा, खिलानसिंह कुशवाहा, बाबू बजरंगसिंह कुशवाहा, तुलाराम कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, साहब सिंह कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा मुकेश कुशवाहा, मेहताबसिंह कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, उदयराम कुशवाहा, कपिल कुशवाहा, कमल कुशवाहा, नीलेश कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, ललित कुशवाहा आदि समाज बंधुओ ने तहसील कुशवाहा विकास मंच की ओर से मंचासीन अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया ।
यहां उपस्थित अतिथियों एवं समाज बंधुओ ने श्री लव कुश के जीवन पर प्रकाश डाला समाज की प्रतिभाओं एवं महिला संगठन की पदाधिकारी का भी सम्मान किया गया।



