मध्य प्रदेश

मतदान में बीमारी भी नहीं बनी बाधा

सिलवानी । नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रथम चरण में हुए मतदान में लोकतंत्र को सशक्त बनाने में दिव्यांग और बीमार मतदाता भी पीछे नहीं रहे। मतदान करने में उनके जज्बे में कहीं कोई कमी दिखाई नहीं दी। सिलवानी नगर में 80 वर्षीय वयोवृद्ध मतदाता रामचरण साहू को चलने में परेशानी होती है। उन्होंने अपने बेटे के साथ वार्ड 13 के मतदान केन्द्र पहुंचकर अपना वोट डाला। इसी प्रकार 82 वर्षीय वृंदावन अग्रवाल ने भी वार्ड 11 के मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने कहा कि मुझे जब जब वोट डालने का अवसर मिला है, मैने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिये सभी को वोट जरूर डालना चाहिए। सिलवानी में ही 85 वर्षीय जुबेदा बेगम ने भी मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया।

Related Articles

Back to top button