मध्य प्रदेश

सिलौंडी छोटी मढिया से इंदिरा आवास कॉलोनी की रोड जर्जर, रहवासियों को आने जाने हो रहीं परेशानी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी के आदिवासी मोहल्ले जाने वाले मार्ग कीचड़ में तब्दील हो चुका है। मार्ग में जगह जगह कीचड़ होने के कारण रहवासियों को पैदल और गाड़ी से आने जाने किसानों और आदिवासी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड पंच वीरेंद्र कोल, पंच रघुवीर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सिलौंडी में अनेक बार सड़क ना होने के कारण आने जाने में हो रही परेशानियों के बारे में बताया है ।
लेकिन पंचायत की उदासीनता के कारण आज भी इंदिरा आवास कॉलोनी में रहने वाले लोगों को अपने कार्यस्थल, छात्र छात्राओं को स्कूल, कॉलेज, किसानों को खेत जाने में कीचड़ से होकर जाने पर मजबूर है।
अनेक बार गाड़ी कीचड़ में फिसल कर गिर जाती है जिसके कारण अनेक महिला पुरुष घायल में हो चुके है।
ग्रामीणों ने छोटी मढिया से इंदिरा आवास कॉलोनी तक जल्द से जल्द मार्ग बनाने की मांग की है।
इस संबंध में सचिव देवराज धनगर ने बताया अपनी मेरी नियुक्ति अभी हुई है जल्द ही पूरी जानकारी लेकर ग्राम पंचायत में प्रस्ताव बनाकर जल्द से जल्द करवाई करता हूं।

Related Articles

Back to top button