मध्य प्रदेश

मौसम ने बदली करवट : उत्तर पूर्व से चलने लगी हवा; रात का पारा 10.6 डिग्री पर आया

मौसम का दिन का अधिकतम तापमान का पारा 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम लुढ़का पारा 11.5 डिग्री
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन।
रायसेन शहर में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ने से लोगों की दिनचर्या में का काफी बदलाव भी देखने को मिल रहा है।तेज सर्दी पड़ने के बावजूद नगरपालिका रायसेन ने नगर के सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ियों का इन्तजाम नहीं कराया गया है।जिससे गरीब जन सर्दी से बचने के लिए सिकुड़ते हुए दिखाई देते हैं।मौसम के तापमान का पारा लुढ़कने से आने वाले दिनों में शीत लहर का प्रभाव बढ़ सकता है।
दो दिन से मौसम में बदलाव चल रहा है। एक दिन पहले घना कोहरा छाया था। इस बदलाव से अब रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। इस कारण उत्तर पू्र्व से हवा चलना है। रात का तापमान गिरकर 10.6 डिग्री पर आ गया है,।जबकि एक दिन पहले रात का तापमान 11 .5 डिग्री दर्ज हुआ था। जबकि दिन का पारा 24.6 डिग्री दर्ज हुआ है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि दिन भर बादलों के आवाजाही के कारण धूप का असर कम हो रहा है। इससे दिन का तापमान कमी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में रात का तापमान गिरेगा, जबकि दिन के पारे में बढ़ोतरी होगी। दिन और रात का तापमान सामान्य से 1 डिग्री नीचे पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button