मध्य प्रदेश

तालाब नहाने गए दो मासूमों के शव उतराते मिले, मचा हड़कंप

मझगवा थाना क्षेत्र के ग्राम जौली के घटना
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले के मझगवा थाना क्षेत्र के ग्राम जौली के तालाब में दो मासूम किशोरों के शव उतराते हुऐ मिले। घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई, जिससे गांव वालों का जमावड़ा लग गया। उन्होने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी मझगवा व पुलिस स्टाप मौके पर पहुंच कर दोनों बच्चों के शवो को तालाब से बाहर निकाल उनका पंचनामा कार्यवाही कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
थाना प्रभारी धन्नूसिंह ने बताया कि दोनों बच्चें रविवार को दोपहर 3 बजे के दौरान खैर माई तालाब में नहाने गए थे। जिनकी सोमवार की सुबह दिनांक 7 अक्तूबर 2024 को सूचना मिली कि ग्राम जौली तालाब में दो मासूम किशोरों के शव तालाब में देखे गए हैं। सूचना मिलते ही घटना स्थल सुबह 7:10 बजे पहुंच कर दोनों बच्चों के शव बरामद कर उन्हें मझगवा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।
घटना को लेकर प्रकरण दर्ज कर मामले की जॉच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं।
घटना में थाना मझगवां में अपराध क्रमांक 298/2024 धारा 137(2) BNS के बाद अपहृत मृतक बालक शिवा तोमर पिता कृष्णपाल सिंह तोमर उम्र 8 साल एवं शिवम सिंह गोंड पिता शिवराज सिंह गौड़ उम्र 7 साल दोनों निवासी जौली थाना मझगवां जिला जबलपुर दोनों बालक खेरमाई के तालाब ग्राम जौली में उतारते हुए मिले हैं जिन्हे बरामद कर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्मार्टम के भिजवाया गया हैं।

Related Articles

Back to top button