मध्य प्रदेश

दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं ओवर लोड भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियां

कलेक्टर द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद ले जाया जा रहा है भूसा
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज क्षेत्र में कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों में ओवरलोड भूसा भरकर ले जा रहे है। भूसे से भरी इन ट्रालियों से अन्य वाहन टकरा रहे हैं। साथ ही सड़क पर जाम लग रहा है। मुख्य सागर भोपाल मार्ग पर मार्ग ब्रज का काम चल रहा है जिसके चलते साइडों में वैसे ही जगह नहीं है। उस पर ओवरलोड वाहनों के कारण परेशानी हो रही है।
ओवर लोड ट्रालियां सड़क पर आने से आए दिन वाहनों में फंस रही है। जिससे आमजन अधिक परेशान हो रहा है। उनकी पन्नी या बोरे फट जाने के बावजूद वे भूसा उड़ाती हुई गुजरती है जो लोगाें के ऊपर उड़कर परेशानी पैदा कर रहा है। ट्रालियों में भूसा परिवहन करने वाले लकड़ी की बल्लियां फंसाकर तिरपाल का खोल बनाकर भूसा भरते है जो ट्राली की बाडी से 5 फीट बाहर एवं सड़क से एक फीट ऊपर तक रहता है। जिस कारण से दूसरे वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतें होती है। सामने से आ रहे वाहनाें को निकलने के लिए जगह न मिलने से जाम लग जाता है। जिससे वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ता है।
ट्रैक्टर-ट्रालियों का उपयोग कृषि कार्य के लिए होता है लेकिन कुछ लोगों ने इसे परिवहन करने का धंधा बना लिया है। रोड टैक्स न लगने से माल वाहक वाहनों की अपेक्षा ट्रालियों का अधिक उपयोग माल ढोने के काम में किया जा रहा है। आम नागरिकों ने कलेक्टर अरविन्द दुबे से ऐसे ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रोक लगाने की मांग की है ताकि लोग परेशानी से बच सकें।

Related Articles

Back to top button