ज्योतिषधार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग शनिवार, 20 दिसम्बर 2025

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
शनिवार 20 दिसम्बर 2025
शनि देव जी का तांत्रिक मंत्र – ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।
☄️ दिन (वार) -शनिवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से आयु का नाश होता है । अत: शनिवार को बाल और दाढ़ी दोनों को ही नहीं कटवाना चाहिए।
*शनिवार के दिन प्रात: पीपल के पेड़ में दूध मिश्रित मीठे जल का अर्ध्य देने और सांय पीपल के नीचे तेल का दीपक जलाने से कुंडली की समस्त ग्रह बाधाओं का निवारण होता है । शनिवार के दिन पीपल के नीचे हनुमान चालीसा पड़ने और गायत्री मन्त्र की àएक माला का जाप करने से किसी भी तरह का भय नहीं रहता है, समस्त बिग़डे कार्य भी बनने लगते है । *शिवपुराण के अनुसार शनि देव पिप्लाद ऋषि का स्मरण करने वाले, उनके भक्तो को कभी भी पीड़ा नहीं देते है इसलिए जिन के ऊपर शनि की दशा चल रही हो उन्हें अवश्य ही ना केवल शनिवार को वरन नित्य पिप्लाद ऋषि का स्मरण करना चाहिए।
*शनिवार के दिन पिप्पलाद श्लोक का या पिप्पलाद ऋषि जी के केवल इन तीन नामों (पिप्पलाद, गाधि, कौशिक) को जपने से शनि देव की कृपा मिलती है, शनि की पीड़ा निश्चय ही शान्त हो जाती है। 🔮 *शुभ हिन्दू नववर्ष 2025 विक्रम संवत : 2082 कालयक्त विक्रम : 1947 नल* 👸🏻 शिवराज शक 352_
🌐 कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082,
✡️ शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र
☮️ गुजराती सम्वत : 2081 नल
☸️ काली सम्वत् 5126
🕉️ संवत्सर (उत्तर) क्रोधी
☣️ आयन – दक्षिणायन
🌧️ ऋतु – सौर हेमंत ऋतु
⛈️ मास – पौष मास
🌒 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि – शनिवार पौष माह के कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि 07:13 AM तक उपरांत प्रतिपदा
🖍️ तिथि स्वामी – प्रतिपदा तिथि के देवता हैं अग्नि। इस तिथि में अग्निदेव की पूजा करने से धन और धान्य की प्राप्ति होती है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र मूल 01:21 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा
🪐 नक्षत्र स्वामी – मूल नक्षत्र के देवता निरृति हैं, जो विघटन और विनाश की देवी मानी जाती हैं, और इसका स्वामी ग्रह केतु है, और इनके राशि स्वामी बृहस्पति (गुरु) है।
⚜️ योग – गण्ड योग 04:17 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग
प्रथम करण : नाग – 07:12 ए एम तक
द्वितीय करण : किंस्तुघ्न – 08:13 पी एम तक बव
🔥 गुलिक काल : – शनिवार को शुभ गुलिक प्रातः 6: 53 से 8:19 बजे तक ।
⚜️ दिशाशूल – शनिवार को पूर्व दिशा का दिकशूल होता है ।यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से अदरक खाकर, घी खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल -सुबह – 9:44 से 11:09 तक।राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः – प्रातः 06:46:00
🌅 सूर्यास्तः – सायं 05:12:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:20 ए एम से 06:14 ए एम
🌆 प्रातः सन्ध्या : 05:47 ए एम से 07:09 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:58 ए एम से 12:39 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:02 पी एम से 02:43 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:26 पी एम से 05:53 पी एम
🌌 सायाह्न सन्ध्या : 05:28 पी एम से 06:51 पी एम
💧 अमृत काल : 06:17 पी एम से 08:03 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:52 पी एम से 12:46 ए एम, दिसम्बर 21
🚓 यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – अमावस्या समाप्ति सुबह 07.12/ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश चौटाला स्मृति दिवस/ बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा ‘वंदे मातरम’ की रचना दिवस, राजनीतिज्ञ मोतीलाल वोरा जन्म दिवस, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जन्म दिवस, राजनीतिक राजकुमार सिंह जन्म दिवस, राष्ट्रीय सैंग्रिया दिवस, राष्ट्रीय संगरिया दिवस, कवि अरुण कांबले पुण्य तिथि, अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (International Human Solidarity Day)
✍🏼 *तिथि विशेष – प्रतिपदा तिथि को कद्दू एवं कूष्माण्ड का दान एवं भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। प्रतिपदा तिथि वृद्धि देनेवाली अर्थात किसी भी कार्य को अथवा कार्यक्षेत्र को बढ़ाने वाली तिथि मानी जाती है। साथ ही प्रतिपदा तिथि सिद्धिप्रद अर्थात कोई भी कार्य को निर्विघ्नता पूर्वक चरम तक पहुंचाने अर्थात सिद्धि तक पहुंचाने वाली तिथि भी मानी जाती है। इस प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देवता को बताया गया है। यह प्रतिपदा तिथि नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है।। 🏘️ *Vastu tips* 🏚️
आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार, घर का निर्माण और वस्तुओं की सही दिशा में व्यवस्था सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यदि घर में वास्तु नियमों का पालन नहीं किया गया है, तो वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है, जिससे घर में नकारात्मकता और कलह का माहौल बनता है।
*धन रखने की सही दिशा धन रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा को सबसे शुभ माना गया है। इस दिशा में तिजोरी, अलमारी, और कीमती आभूषण रखने से आर्थिक वृद्धि होती है। धन को पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आर्थिक समस्याओं का कारण बन सकता है। *घर का मध्य भाग रखें खाली घर का मध्य भाग, जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है, हमेशा साफ और खाली होना चाहिए। यह स्थान सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होता है। यहां कोई सामान रखने से घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है। इसे साफ रखने से परिवार में तालमेल और प्रेम बना रहता है, और बीमारियां दूर रहती हैं।
❇️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
दिल और दिमाग के लिए -सूखा नारियल खाने से हमारा दिमाग तेज होता है।हमारी स्मरण शक्ति बढ़ती है। वहीं यह हमारे दिल को भी मजबूत बनाता है।
*बालों के लिए -नारियल सूखा हो या गीला दोनों ही रूप में खाना हमारे बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।सूखा नारियल खाने से हमारे बाल झड़ने बंद हो जाते हैं और चमकदार बनते हैं। *हड्डियों के लिए-सूखा नारियल खाने से हमारी हड्डियों को भी ताकत मिलती है और उनमें आने वाली कट -कट की आवाज भी बंद हो जाती है।
*सिर दर्द के लिए-सूखा नारियल खाने से जिन लोगों के सिर में दर्द रहता है उसमें यह बहुत ही लाभकारी होता है। *शारीरिक ताकत के लिए
*सूखा नारियल खाने से हमारे शरीर में ताकत आती हैं। *स्वाद के लिए -सूखा नारियल खाने से जहां हमें अनेकों फायदे मिलते हैं वहीं सूखा नारियल अगर हम किसी मिठाई या किसी सब्जी में डालते हैं तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
🩸 आरोग्य संजीवनी 💊
अगर आपको सर्दी, जुकाम या गले में खराश हो, तो यह नुस्खा बहुत कारगर है।
सामग्री:
*1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ) *_5-6 तुलसी के पत्ते *_1 छोटा चम्मच शहद *_2 कप पानी *चुटकी काली मिर्च पाउडर (वैकल्पिक)
*बनाने की विधि:*
*एक बर्तन में 2 कप पानी उबालें। *इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और तुलसी के पत्ते डालें।
*पानी को मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक उबलने दें, ताकि सामग्री का रस निकल जाए। *अगर चाहें, तो चुटकीभर काली मिर्च पाउडर डालें।
*उबालने के बाद, मिश्रण को छान लें और एक कप में डालें। *इसमें 1 छोटा चम्मच शहद मिलाएं (जब काढ़ा थोड़ा ठंडा हो जाए, क्योंकि गर्म में शहद डालने से उसका गुण कम हो सकता है)।
*इसे धीरे-धीरे पीएं। *फायदा: *यह काढ़ा गले की खराश, जुकाम, और शरीर की ठंडक को दूर करता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। दिन में 1-2 बार पिएं
*नोट:* अगर आपको शहद से एलर्जी है या डायबिटीज है, तो शहद की जगह गुड़ का छोटा टुकड़ा इस्तेमाल कर सकते हैं।
📗 गुरु भक्ति योग 🕯️
लोग सत्ता के भूखे क्यो होते है?
*
लोग सत्ता के भूखे इसलिए होते है क्योंकि वे अपनी ओर ध्यान आकर्षित करना चाहते है औरअपनी पहचान बनाना चाहते है। जिस प्रकार धन साधन होता है उसी प्रकार सत्ता भी साधन है किसी परिणाम को पाने के लिए जोश होता है। जो लोग सत्ता और धन को साधन न मानकर, साध्य मांन लेते है वे जीते नही है, केवल मौजूद है। यदि तुमने यह नही जाना कि तुम ही शक्ति हो- अर्थात तुम ही ब्रह्मज्ञानी हो तब तुम में सत्ता की भूख होगी।
*तुम अपने ऊपर ध्यान आकर्षित करवाना चाहोगे और अपनी पहचान बनाना चाहोगे जब- *तुम्हारे अंदर कोई प्रतिभा नही होती, तुम्हारे अंदर प्रेम या उत्साह नही होता, तुम मासूम और बच्चों जैसा सहज नही होते।
*यदि तुम्हारे अंदर कोई प्रतिभा न हो, समाज मे तुम्हारा कोई सार्थक योगदान न हो, जैसे कि एक कलाकार, वैज्ञानिक, आर्ट ऑफ लिविंग टीचर या स्वयंसेवक का होता है, तब तुम सत्ता की आकांक्षा करोगे। *यदि तुमसे समाज मे परिवर्तन लाने के लिए प्रेम या जोश नही है तब तुम सत्ता की अभिलाषा करोगे।
*यदि तुम एक बच्चे की तरह सहज नही हो, सम्पूर्ण विश्व के साथ तुम्हे अपनापन नही लगता हो, तब तुम्हे सत्ता की अभिलाषा होती है। *जिन लोगो के पास इन चारों में से एक भी नही होता, जैसे कि कुछ राजनीतिज्ञ, वो सत्ता की आकांक्षा करते है।
*_सच्ची शक्ति , आत्मा की शक्ति होती है। वास्तविक आत्मविश्वास , बल और खुशी का प्रस्फुरण आत्मा से होता है। जो यह जानता है और जिसके पास वे है वह शक्ति के लिए बिल्कुल भी भूखा नही होता।
🌸जय गुरुदेव🌸
═══════◄••❀••►═══════
⚜️ प्रतिपदा तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ फलदायिनी मानी जाती है। आज प्रतिपदा तिथि को अग्निदेव से धन प्राप्ति के लिए एक अत्यंत ही प्रभावी उपाय कर सकते हैं। आज प्रतिपदा तिथि को इस अनुष्ठान से अग्निदेव से अद्भुत तेज प्राप्त करने के लिए भी आज का यह उपाय कर सकते हैं। साथ ही आज किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति भी इस अनुष्ठान के माध्यम से अग्निदेव से करवायी जा सकती हैं। इसके लिए आज अग्नि घर पर ही प्रज्ज्वलित करके गाय के शुद्ध देशी घी से (ॐ अग्नये नम: स्वाहा) इस मन्त्र से हवन करना चाहिये।।

Related Articles

Back to top button