धार्मिकमध्य प्रदेश

श्री सिद्ध आराधना महोत्सव गौ कथा का आयोजन सिद्धेश्वर धाम में

गौ हमारी माता हैं न कि पशु – गोपाल मणि जी महाराज एवं पूज्य श्री आकर्षण जी महाराज
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के मझौली के सिद्धेश्वर धाम बुडरई में 4 फरवरी से 8 फरवरी 2025 तक हो रही गौ कथा में क्षेत्र के ग्रामवासी पहुंच रहे हैं, वहीं 21 जोड़ो के साथ जजमान भी गौ कथा वाचन सुनने बैठे हुए हैं।
शुक्रवार को पूज्य श्री आकर्षण जी महाराज ने कहाकि गौ सेवा से हमारा सनातन वैदिक संस्कृति और हिंदू परिवार चला आ रहा हैं। हम सभी को आस्था धर्म धरा धेनु गौ के संरक्षण संवर्द्धन हेतु पौराणिक अद्भुत विद्या शोध संस्थान द्वारा विशाल भूमि पूजन कार्यक्रम उमरिया बुड़रई , तह मझौली के अंतर्गत श्री सिद्धेश्वर धाम मंदिर, सिद्ध पर्वत आश्रम में पूज्य स्वामी आकर्षण जी महाराज के सानिध्य में परम श्रद्धेय गोपाल मणि जी महाराज देहरादून उतराखंड पंच दिवसीय गौ कथा करने पहुंचे हैं । आज जिस तरह से हमारी गौ माता को कई तरह के कष्टों से देखना पड़ रहा हैं। वह निंदनीय हैं। हमें मिल कर इनकी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर एक जुट होना चाहिए। जिस तरह से राज्य सरकारों ने हमारी गौ माता को पशु नाम दिया है उसे बदल कर गौ माता का नाम देना होगा। उसके लिए हम सभी ने एक संकल्प के साथ निकल पड़े हैं और प्रत्येक जिले नगर में चारों गौ माता सुरक्षा को लेकर कार्य करेंगे। यहीं हम सभी हिन्दू धर्म समाज से हमारी मनसा है। कथा वाचन के बाद निशुल्क हड्डी जांच शिविर सहित आगामी 8 फरवरी को निशुल्क नेत्र शिविर लगाया जाएगा। वहीं रविवार 9 फरवरी को विशाल भंडारा महाप्रसाद श्री सिद्धेश्वर धाम उमरिया बुडरई सिद्ध पर्वत आश्रम में वितरण किया जायेगा। पहली बार गौ कथा के जो साक्षी बने उन्हें सिद्ध पर्वत में सिद्धेश्वर भगवान की कृपा सुनिश्चित प्राप्त होंगी । कथा वाचक के दौरान कहा कि संपूर्ण क्षेत्र के सुख समृद्धि नशा मुक्ति श्री सिद्धेश्वर एवं गौ कृपा से खुशहाली की नींव श्री सिद्ध पर्वत आश्रम द्वारा रखी गई । जिसके साक्षी स्वयं श्री सिद्ध आराधना महोत्सव में जुड़े हुए भक्त है ।

Related Articles

Back to top button