गौरझामर मढी मार्ग गांव में सबसे ज्यादा खराब होने से आवागमन बाधित

अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीणों मे भारी आक्रोश
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर से करीब 3 किलोमीटर दूर मढीजमुनियां मार्ग जिसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनाया गया था यह मार्ग सम्बंधित अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण मढी गांव मे सबसे ज्यादा खराब हो गया है जगह जगह पानी भरने व बीच सड़क पर पानी बहने से यह सड़क अभिशाप बन गई है रोज कीचड व गडढ़ों मे बाइको के फिसलने से एक्सीडेन्ट हो रहे है। कई लोगो के तो फैक्चर हो जाने के कारण प्लास्टर चढे हुए है। बहेरिया सीरी रामपुर, रानगिर, रहली के लिये इस सडक से लोग सबसे अधिक आते जाते है इस समय गड्ढो ने लोगो का निकलना मुश्किल कर दिया है। मढी ग्राम के हाई स्कूल के बच्चे व शिक्षक भी इसी मार्ग से विद्यालय जाते है जिन्हे निकलने मे सबसे अधिक परेशानी हो रही है। यातायात के लिए घातक बन चुके इस मार्ग को लेकर आक्रोशित ग्रामीण प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को खरी खोटी सुना रहे है लोगो ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी है की यदि उनका यह मार्ग शीघ्र ठीक नही किया जाता तो उन्हे मजबूर होकर आंदोलन करना पडेगा।



