मध्य प्रदेश
ऑपरेशन सिंदूर के तहत ढीमरखेड़ा में गुरूवार को निकलेगी तिरंगा यात्रा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत प्रागंण में गुरूवार को ऑपरेशन सिंदूर के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता दुबे ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के जवानों ने शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया। उनके सम्मान में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ओर से गुरूवार को दोपहर 3 बजे से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
यह यात्रा ढीमरखेड़ा जनपद से शुरू होकर प्रमुख मार्गो से होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी । जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर सेना के जवानों का हौसला बढ़ाएं।



