क्राइममध्य प्रदेश

बसों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

यात्रियों को मामूली चोट, सिलौंडी-दशरमन रोड की घटना
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत सिलौड़ी दशरमन मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे यात्री बसों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बसों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए । जानकारी के अनुसार चौरसिया बस सर्विस सिलौंडी से ढीमरखेड़ा की ओर जा रही थी, वहीं दूसरी बस दशरमन की ओर जा रही थी । दोनों बसों में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों यात्री बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बस के अंदर फंसे दोनों ड्राइवरों को बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही ढीमरखेड़ा पुलिस बल मौके पर पहुंचकर तत्काल घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों ड्राइवरों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
हादसे में दोनों बसों में करीब 60 से यात्री सवार थे। यात्रियों को मामूली खरोंचें और चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है ।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हादसे की मुख्य वजह दोनों बस चालकों की लापरवाही रही । बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की गति तेज थी और मोड़ पर ध्यान न देने के कारण यह हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं । ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क पर गति सीमा के सख्त नियम लागू किए जाएं ।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दुर्घटना की पूरी रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों बसों को जब्त कर जांच शुरू कर दी ।

Related Articles

Back to top button