गैस सिलेंडर, फॉर्च्यून से भरे वाहन पलटे, बड़ा हादसा टला, राजमार्ग पर जाम की स्थिति
सिलवानी। राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के जमुनियां घाट पर शनिवार की सुबह भोपाल से सिलवानी आ रहे दो वाहन पलट गये। राजमार्ग 44 पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर सिलवानी पुलिस पहुँची।
वाहन चालक ने बताया भोपाल से सिलवानी आते समय जमुनिया घाट पर वाहन पलट गया। इसके पीछे गैस सिलेंडर से भरा वाहन भी पलट गया। जिससे गम्भीर हादसा होने से बच गया।
बताया जाता है कि वाहन नम्बर एमपी 15 जी 3248 फॉर्च्यून लेकर भोपाल से सिलवानी आ रहा था। जो कि अचानक ब्रेक लगाने से पलट गया। वही कुछ बाद वाहन क्रमांक एमपी 37 जीए 2279 गैस सिलेंडर लेकर भोपाल से सहजपुर जा रहा था। वाहन पलटने से गैस सिलेंडर राजमार्ग पर बिखर गए। वाहन में 324 गैस सिलेंडर भरे होने से गंभीर हादसा हो सकता था। दो वाहन पलटने से राजमार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। बड़ी मुश्किल से साइड से वाहनों को पुलिस द्वारा निकाला जा रहा है।
इस मार्ग पर इस अंधे मोड़ एक साल में दो दर्जन से अधिक सड़क हादसे हो गए है। एमपीआरडीसी द्वारा दुर्घटना रोकने की दिशा मे कोई कार्यवाही करते नजर नही आ रही है।