माध्यमिक शाला खांड में हम होंगे कामयाब जागरूकता अभियान चलाया गया

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । गुमतबाई लक्ष्मी प्रसाद पटेल उत्थान समिति मनगवां द्वारा एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला खांड मझौली में “हम होंगे कामयाब,” “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,” और “आत्मरक्षा जागरूकता अभियान” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक तृप्ति मिश्रा और जिला समन्वयक प्रदीप तिवारी के मार्गदर्शन में समिति सदस्य अभिषेक कुर्मी, राज पटेल, राहुल पटेल, सौरभ पटेल, साक्षी, पूनम पटेल आदि सदस्य उपस्थित थे और विद्यालय शिक्षक इमरत लाल, झरिया मेम आदि ने सहभागिता की। 30 छात्राओं और 55 छात्रों को लाभ मिला। “हम होंगे कामयाब” का संदेश है कि कठिनाइयों के बावजूद निरंतर संघर्ष से सफलता मिलती है। “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान बेटियों को समान अवसर और शिक्षा देने का संदेश देता है, जबकि “आत्मरक्षा जागरूकता” बच्चों को सुरक्षा और देखभाल की महत्ता सिखाता है।



