क्राइम

इंदर कुमार दुबे हत्याकांड में 3 आरोपियों को आजीवन कारावास

सिलवानी । रायसेन जिले के बेगमगंज न्यायालय ने सिलवानी थाना क्षेत्र के बहुचर्चित इंदर कुमार दुबे हत्याकांड में 3 आरोपियों को आजीवन कारावास की सुनाई सजा, साथ ही तीनो आरोपियों पर 2-2 हज़ार रुपए का जुर्माना, तीनो आरोपी एक ही परिवार के 17 जून 2020 को सिलवानी के ग्राम खमेरा में 4 आरोपियों ने नकटी नदी के पास धारदार हथियारों से मृतक इंदर कुमार दुबे की हत्या कर दी थी। हत्या की वजह ज़मीनी विवाद था, तीनो आरोपी राघवेंद्र उर्फ रवेंद्र यादव, अंगद उर्फ आनंद यादव, सालिगराम यादव तीनो आरोपी ज़मानत पर थे, जबकि एक आरोपी कन्हैयालाल यादव की लगभग एक साल पहले मौत हो चुकी है। बेगमगंज अपर न्यायाधीश सचिन द्विवेदी ने सुनाया फैसला।
इस प्रकरण की पैरवी शासकीय अधिवक्ता धीरेन्द्र सिंह गौर द्वारा की गई थी।

Related Articles

Back to top button