मध्य प्रदेश

कैरियर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्यप्रदेश विज्ञान परिषद भोपाल के सहयोग से नगर में संचालित विनायक शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के तत्वधान में कैरियर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय गणित दिवस हर साल 22 दिसंबर को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी जीवनी के बारे में सभी छात्र छात्राओं को बताया गया साथ ही वैदिक गणित एवं गणित की आसान पद्धति के बारे में बच्चों को समझाया गया। इस कार्यक्रम के समन्वयक अनिल यादव थे। वहीं अतिथियों में दीपक चौबे, ललित कुशवाह, अमित श्रीवास्तव, निकिता मेडम, दिनेश यादव, सुरजीत यादव तथा रघुराज सिंह ठाकुर सहित लगभग 100 से अधिक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में एकेडमी के संचालक एवं समन्वयक अनिल यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button