सेना के सौर्य को प्रणाम, हनुमान मंदिर में की पूजा

रिपोर्टर मधुर राय
बरेली । 22 अप्रेल को आतंकी हमले के जबाव मे कल रात एक बजे से 2 बजे के बीच भारतीय एयर फ़ोर्स की महिला विंग ने पकिस्तान की सीमाओ मे घुसकर 9 आतंकि ठिकानों को नस्त नाबूद किया इस खबर की अधिकारिक पुष्टि जैसे सेना की ले कर्नल सोफिया कुरैशी ने देश को आपरेशन सिन्दूर की सफलता की खबर दी उसी समय देश मे ख़ुशी की लहर दौड़ गईं इसे जगत मे दोनों देशों के बीच युद्ध के आगाज के रूप मे देखा जा रहा है इस आरम्भिक लड़ाई की सफलता की प्रार्थना करने नगर के नागरिक संकट मोचन हुनमान मन्दिर पहुँचे जंहा विधिवत पूजन अर्चना कर सभी ने एक दुसरे को मिठाई खिलाई और आपरेशन सिन्दूर की बधाई दी ll
इस अवसर पर बरेली हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश बवेले, वरिष्ठ समाजसेवी चौ. भूपेंद्र सिँह के नेतृत्व मे मिठाई बांटी गईं ll
चौधरी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की जिन आतंकियों ने हमारी 28 बहनो का सिन्दूर लूटा था ll उन कायर आतंकियों ने निहत्थे 28 लोगों की धर्म पूछकर हत्या कर भारत की एकता अखंडता को तोडना चाहते थे उनके नापक इरादों को भारतीय जनता ने एक होकर उनके मुँह पर तमाचा मारा और अब सेना ने हमला कर जता दिया हम किसी से कम नहीं ll
अभी तो यह छोटा रूप है , इसलिए सेना ने लड़कियों को भेजा तुम्हे तुम्हारे घर मे घुसकर मारने के लिए और मारा,
जानो *सिन्दूर* छीनना किसे कहते हैँ ll
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर संकट मोचन हनुमान मंदिर में साथियों के साथ प्रसाद चढ़कर मिठाई बाटी ll
इस अवसर पर हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश बवेले ने कहा की भारतीय सेना के सौर्य को प्रणाम एवं हनुमान जी महराज से विजय की कामना करते हैँ l राष्ट्रीय हिन्दू सेना के अध्यक्ष एवं पत्रकार अखिल खरे,
अलोक रघुवंशी, दरबार मनोज राजपूत, राहुल रघुवंशी, मुकेश किरार, शशि रघुवंशी, दीपक वर्मा, सोनू धाकड़, मुकेश राय, नितिन चौरसिया, खालिद खान, राजेश कुशवाहा, राजीव तारण पत्रकार, हुकुम सिँह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।



