प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी के प्रेमी को पति और भाई ने मार डाला, सबूत मिटाने जलाया शव

पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफास, 24 घंटे के अंदर किया आरोपियों को गिरफ्तार
रायसेन । थाना सुल्तानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम चुरका टोला में दिनांक 28 मई 2024 को एक अज्ञात शव जली हुई अवस्था में मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रनजीत सराठे मय स्टाफ के ग्राम चुरका टोला पहुँचे, जहाँ सूचनाकर्ता ग्राम कोटवार मंशाराम अहिरवार की निशादेही पर एक अज्ञात पुरूष शव चुरका टोला के जंगल में जली हुई अवस्था में मिलने पर मौके पर देहाती मर्ग इंटीमेशन लेख किया, मौके पर अज्ञात मृतक पुरूष उम्र करीब 25-30 वर्ष का शव चुरका टोला के जंगल में जली हुई अवस्था में पड़ा था। मृतक के शव के पास खून के धब्बे, डंडे जिसमें खून लगा हैं, घटना स्थल पर पेड़ पर एक पीले सुनहरी रंग की साड़ी अधजली अवस्था में तथा साड़ी का कुछ भाग मृतक के गले में फसा थी। मृतक को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा डंडे से मारपीट कर / जलाकर हत्या करना एवं साक्ष्यों को छुपाने के उद्देश्य से शव को जलाना पाया गया जो मृतक के शव की शिनाख्दी की कार्यवाही कराई गई जो परिजनों द्वारा मृतक घनश्याम कुशवाह पिता सूरतसिंह कुशवाह उम्र 25 साल के रूप पहचान की गई। जो प्रथम दृष्ट्या मृतक घनश्याम कुशवाह की अज्ञात आरोपी द्वारा मारपीट कर/ जलाकर हत्या करना एवं साक्ष्यों को छुपाने के उद्देश्य से शव को जलाना पाया गया जो अपराध धारा 302, 201, 120 बी भादवि का पाये जाने से अपराध क्रमांक 129/2024 धारा 302, 201, 120 बी भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन में एसडीओपी बाडी सुरेश कुमार दामले के द्वारा थाना प्रभारी रनजीत सराठे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।
दौराने अनुसंधान परिस्थित जन्य साक्ष्यों एवं साक्षियों के कथन अनुसार एवं तकनीकी साक्ष्य द्वारा यह ज्ञात हुआ कि प्रेम प्रसंग के चलते घनश्याम कुशवाह अमंता को अपने साथ भगा के ले जाने के इरादे से आया था जो कमल सिंह तुमराम एवं तीरथ सरयाम तथा अमंता द्वारा मृतक घनश्याम कुशवाह को डंडों से मारपीट कर पहचान छिपाने के उद्देश्य से पेट्रोल डाल कर जला दिया था। मामले में आरोपियों कमलसिंह तुमराम पिता लालाराम तुमराम उम्र 40 साल निवासी ग्राम चुरका टोला, तीरत सरयाम पिता राधेलाल सरयाम जाति आदिवासी उम्र 30 साल निवासी पम्प हाउस टोहरिया सुल्तानपुर हाल निवासी ग्राम चुरका टोला, अमंता बाई तुमराम पति कमलसिंह तुमराम उम्र 35 साल निवासी ग्राम चुरका टोला थाना सुल्तानपुर को दिनांक 29 मई 2024 को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय पेश किया जाता है।
अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में थाना प्रभारी सुल्तानपुर निरीक्षक रनजीत सराठे, निरीक्षक कपिल गुप्ता थाना प्रभारी बाड़ी, उप निरीक्षक पदमा वरकरे, सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक महेश अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक अजीत राय, प्रधान आरक्षक राहुल चौरसे की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय रायसेन द्वारा टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।



