क्राइम

गांजे के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायसेन। 11 फरवरी 2022 को थाना बरेली में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बरेली क्षेत्रान्तर्गत छींद जोड, पिपरिया करन सिंह के पास एक व्यक्ति गांजा लेेकर जा रहा है। सूचना की तस्दीक होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी बरेली राजीव जंगले एवं थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक जगदीश सिंह सिद्धु के नेतृत्व में पुलिस टीम तैयार की गयी।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी करन सिंह आत्मज नारायण सिंह धाकड उम्र 35 साल निवासी पिपरिया करनसिंह की समक्ष पंचान गांजा की सूचना होने पर मौके पर तलाशी ली गयी। तलाशी में करन सिंह के पास से 280 ग्राम गांजा कीमती 5000/-रूपये अवैध रूप से रखा पाया गया, जिसको विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बरेली में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बरेली निरी. जगदीश सिंह सिद्धु, प्र.आर. अमोल सिंह, आर. संजय एवं आर. भूपेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button