धार्मिक

श्रद्धा भाव के साथ जवारा विसर्जित एवं माता महाकाली का चल समारोह निकाला


रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । आदि शक्ति मां जगदंबे की विशेष पूजा अर्चना के महापर्व चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बालाजी महाकाली दुर्गा उत्सव के द्वारा पूरे 9 दिनों तक श्रद्धा आस्था का केंद्र बना रहा। चैत्र नवरात्र पर्व पर बालाजी महाकाली उत्सव समिति के द्वारा प्रतिदिन महा आरती का आयोजन किया जा रहा था जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर पूर्ण लाभ अर्जित किया, बालाजी महाकाली उत्सव समिति के सदस्य जितेंद्र अरोरा, पंडा आशु चौरसिया, गगन चौरसिया, अशोक चौरसिया, संतोष चौरसिया, आशीष चौरसिया, गोली चौरसिया, दीपक चौरसिया , अम्मू चौरसिया, सुशील चौरसिया, अप्पी चौरसिया, राजुल चौरसिया, संतोष चंमपुरिया, मुकेश लखेरा, अमित चौरसिया, आशु चौरसिया, तुतल चौरसिया आदि संख्या मैं श्रद्धालुओं ने पहुंच कर माता रानी के दर्शन किया। बालाजी महाकाली उत्सव समिति के द्वारा कन्या भोज एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। शाम 6 बजे से बालाजी महाकाली उत्सव समिति के द्वारा माता महाकाली की आरती पूजन कर चल समारोह का आयोजन किया गया जिसमें न्यू बस स्टैंड से होते हुए झंडा चौक, सन्यासी महाराज, अथैया मोहल्ला, सोनी मोहल्ला, हेमलातरे , कटरा बाजार, आजाद चौक, न्यू बस स्टैंड से होते हुए बालाजी हनुमान मंदिर में चल समारोह पहुंचा जहां पर विधि विधान से माता महाकाली की पूजा अर्चना कर ढोल नगाड़े के साथ चल समारोह का विसर्जन नर्मदा दाई तट नहर मैं माता महाकाली का विसर्जन किया गया। साथ ही पूरे 9 दिनों तक माता रानी के आराधना मैं लीन श्रद्धालुओं के द्वारा जवारा विसर्जन भक्ति भाव के साथ उमरिया पान, पचपेड़ी, सहित पूरे गृमीणअंचलो में श्रद्धा भाव के साथ माता रानी के जवारे का विसर्जन एवं माता महाकाली का विसर्जन महा आरती के पश्चात किया गया।

Related Articles

Back to top button