महिला की मौत, बिना पीएम के परिजन शव लेकर भागे, थाने में शिकायत
सिलवानी। गुरुवार की रात्रि में एक महिला को मृत अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलवानी लाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर शव को पीएम के लिये पोस्ट मार्टम रूम में रखने को बोला गया। लेकिन सुबह 4 बजे शव को लेकर भाग गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मानबाई पति मनोहर लाल कुर्मी उम्र 45 साल निवासी खोड़ी टेकापार तहसील गैरतगंज को लगभग रात्रि 11.20 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलवानी लेकर जिसके मुंह और नाक से झाग निकल हुआ था। इलाज के लिये डॉक्टर पर दबाब बनाया। डॉ. एच. एन. मांडरे ने महिला कि जांच कर मृत घोषित कर दिया और शव का शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने का बोला।
इस सम्बंध में डॉ. एच. एन. मांडरे ने बताया कि महिला को मृत अवस्था मे हॉस्पिटल लाया गया, जिसके मुंह और नाक से झाग निकला हुआ था। प्रथम दृष्टया पॉइजन से मौत है। परिजनों के अनुसार महिला को शाम 4 बजे कोविड का टीकाकरण हुआ था। और रात को महिला ने खाना भी खाया। उसके वाद सीने में दर्द होने पर हॉस्पिटल लेकर आये है। महिला के परिजन सुबह 4 बजे महिला के शव को लेकर हॉस्पिटल से भाग गए।
डॉ. एच. एन. मांडरे ने बताया कि महिला के शव को बिना पोस्टमार्टम कराये शव को लेकर भागने की सूचना पुलिस को दे दी गई है।