धार्मिक

गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, नर्मदा पुराण कथा का आयोजन शुरू

रिपोर्टर : रवि राय
जमुनिया । ग्राम उचेरा जमुनिया में पतलेश्वर हनुमान मंदिर में रविवार को सात दिवसीय संगीतमय नर्मदा पुराण कथा के प्रथम दिवस कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कथा वाचक परम् पुज्य ब्रह्मचारी महाराज के शिष्य पं. हितेशकृष्ण शास्त्री ने बताया कि नर्मदा जी की उत्पत्ति का विचरण किया और नर्मदा जी साक्षात धरती पर मौजूद है। कथा वाचक पं. हितेशकृष्ण शास्त्री ने कहा कि नर्मदा के जल के स्पर्श से पाषाण भी शिव हो जाते हैं और बताया कि नर्मदा जी ने शंकर से वरदान मांगा था कि मेरे जल में आप सदा निवास करें शंकर जी ने वरदान दिया था जब से ही शिव नर्मदा में कंकर के रूप में रहते हैं। नर्मदेश्वर का बड़ा महत्व है। इस नर्मदा पुराण का आयोजन प्रतिदिन 1 से 5 बजे तक किया जा रहा है।
मंच संचालन पं. बालकृष्ण शास्त्री द्वारा धार्मिक श्रद्धालुओं से प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की अपील की गई है। इस भक्तिमय कार्यक्रम को स्थानीय श्रद्वालुओं में काफी उत्साह का माहौल है। आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओ से नर्मदा पुराण कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button