मध्य प्रदेश
महाविद्यालय उमरियापान में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। शासकीय महाविद्यालय उमरियापान की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डा अभिलाषा चौरसिया के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों द्वारा पौधारोपण किया। इसी कड़ी में महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा उत्साह के साथ महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा चौरसिया ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के महत्व को बताते हुए पर्यावरण चेतना को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भागीदारी सुनिश्चित की एवं महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।



