मध्य प्रदेश

तार फैन्सिग मे सीमेन्ट पोल की जगह लगाये लकडी के खम्बे

वन विभाग ने अपने ही पैर पर पटकी कुल्हाडी
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । वन परिक्षेत्र गौरझामर के अन्तर्गत चरगुआ बीट को सुरक्षित करने हेतु वन विभाग व्दारा हाल ही मे तार फैन्सिग की गई है, ग्रामीणो ने हमारे संवाददाता को बताया है की इस तार फैन्सिग मे सम्बंधित अधिकारी ने सीमेन्ट कंक्रीट से बने पोल नही लगाकर उसके स्थान पर जंगल के हरे-भरे सैकडो पेडो को काट कर उनकी लकडी के खम्भे लगाये गये है जो बिल्कुल ही उचित नही है उन्होने बताया है यह लकडी के खम्भे ज्यादा दिन नही टिक पायेगे क्योकि लकडी के खम्भे बरसात मे पानी मे भीगने से जल्दी सड जाते है जो कमजोर होकर कुछ महिनो मे अपने आप ही गिर जावेगे साथ ही लकडी मे दीमक भी बहुत जल्दी लगता है इससे भी लकडी के खम्भो की सर्विस ज्यादा दिन नही रहती, लोगो ने वन विभाग के इस प्रकार के अविवेक पूर्ण निर्णय की आलोचना करते हुए इसकी खुली जांच की मांग की है।

Related Articles

Back to top button