मध्य प्रदेशराजनीति

मोदी जी की राम-राम घर घर जाकर बोल रही है राधिका सिंह 

राहुल सिंह के पक्ष में राधिका सिंह ने आम चौपरा में किया सघन जनसंपर्क 
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। भारतीय जनता पार्टी दमयंती नगर मंडल आम चौपरा में दमोह लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी के पक्ष में उनकी धर्मपत्नी भाजपा नेत्री डॉ राधिका सिंह लोधी ने आम चौपरा में भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी के पक्ष सघन जन-संपर्क कर 26 अप्रैल 2024 को तीन नम्बर के सामने वाला बटन दबाकर प्रचंड बहुमतों से विजय दिलाने का आह्वान कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की राम-राम घर घर जाकर बोली जहां आम चौपरा वालों ने मोदी जी की राम राम स्वीकार करते हुए। डॉ राधिका सिंह से कहा कि आम चौपरा बूथ से भाजपा उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी के लिए सबसे अधिक मतों से विजय बनाया जाएगा।
       इस दौरान भाजपा नेत्री डॉ राधिका सिंह लोधी आमजन को संबोधित करते हुए कहा है कि अबकी बार चार सौ पार की मोतियों की माला में दमोह लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी को प्रचंड बहुमतों से विजय बनायें। उन्होंने कहा कि आम चौपरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से बूथ पर सबसे अधिक मतों से विजय श्री मिलती है। जिसमें कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
       भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष पंडित मनीष तिवारी ने भाजपा उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी के पक्ष में जन संपर्क करते हुए कहां है कि हमारे लिए अपने वोट का महत्व समझना है। हमारे लिए यह ग़लत फहमी मन में नहीं रखनी है कि राहुल भैया चुनाव जीत रहे हैं तो हमारे लिए वोट नहीं डालना है बल्कि हमारे लिए इस बात का ध्यान रखना है कि सबसे पहले हमें अपनी और परिवार की वोट डालना है फिर आसपास ऐसे मतदाता को खौजना है जिन्होंने वोट नही डाला यह कार्य बूथ पर निवासरत भाजपा कार्यकर्ताओं का है। इस दौरान दमोह जनपद पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष मनीषा तिवारी, भाजपा नेत्री नरसिंहगढ़ से जनपद सदस्य संगीत श्रीधर, भाजपा नगर उपाध्यक्ष कुसुम खरे के द्वारा भी भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित किया गया।
      इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मोंटी रायकवार व आभार आम चौपरा सरपंच जयपाल यादव के द्वारा व्यक्त किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप भाजपा नेत्री डॉ राधिका सिंह लोधी, भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष तिवारी, आमचौपरा सरपंच जयपाल यादव, भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मोंटी रायकवार, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनीषा तिवारी, संगीता श्रीधर, मनीषा तिवारी, दुर्गेश नंदनी मिश्रा विशेष रूप से उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button