खेल
वॉलीबॉल, कबड्डी प्रतियोगिता में सिलवानी बना विजेता
सिलवानी । अंतर विद्यालय जिला स्तरीय अंडर 17 वॉलीबॉल कबड्डी टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन सीएम राइज स्कूल सिलवानी में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, प्रभारी प्राचार्य स्वतंत्र कुमार नेमा, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि मोहन साहू द्वारा किया गया । प्रतियोगिता में बेगमगंज, उदयपुरा, बरेली और सिलवानी की टीमों ने भाग लिया, वॉलीबॉल वर्ग में बालक में सिलवानी विजेता, वॉलीबॉल बालिका वर्ग में बेगमगंज विजेता रहा। कबड्डी बालक वर्ग में सिलवानी विजेता, कबड्डी बालिका वर्ग में उदयपुरा विजेता रहा, टेबल टेनिस में बेगमगंज विजेता रहा।
प्रतियोगिता का संचालन विकासखंड खेल प्रभारी मोहम्मद तारिक, आनंद पांडे, आरिफ खान, कमलेश जाटव, उबेस मंसूरी, योगेश कुलकर्णी, विक्रम ठाकुर द्वारा किया गया।



