सिद्ध चक्र महामण्डल विधान विश्व शांति महायज्ञ के साथ सानन्द सम्पन्न
ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
तारादेही । श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर तारादेही में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान दिनांक 21 जनवरी से 28 जनवरी तक हर्षोल्लास के मंगलमय वातावरण में श्रद्धा भक्ति भाव और समर्पण के साथ सानंद संपन्न हुआ। विधि विधान की मंगल क्रियाएं बाल ब्र. नवीन भैया जी जबलपुर एवम बाल ब्र. आशुतोष भैया लालबर्रा के निर्देशन में की गई। संगीत की सुमधुर धुनों पर सभी इंद्र इंद्राणियो को झूम झूम कर भक्ति रस में डुबाया गया। प्रभु की जय जयकरो से पूरा मंदिर परिसर गूंज गया। श्रद्धालुओ की भक्ति देखते ही बनती थी। इस विधान को श्रद्धा भाव से करने से सभी मनोकामना पूर्ण होने के साथ सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन विश्व शांति महायज्ञ एवं शोभायात्रा द्वारा हुआ।
विश्व के सभी देशों में शांति और सद्भाव कायम रहे, अराजकता ना फैले सौहार्द बना रहे इसके लिए विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया।
श्री जी की भव्य शोभा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर शांतिधाम से यात्रा निकाली गई, जो ग्राम के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली ग्राम के सभी लोगो ने भगवान की जगह जगह आरती की वा सभी युवा डीजे के मधुर भजनों पर थिरकते रहे , शोभा यात्रा में सिंहासन पर श्रीजी की प्रतिमा विराजमान रही एवं रथ में सोधर्म इंद्र सहित को बिठाया गया।
विश्व शांति महायज्ञ एवं शोभायात्रा में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी भी उपस्थित रहे मंत्री जी भगवान शांतिनाथ जी के दर्शन कर आरती की समाजजनो द्वारा मंत्री लोधी जी को शाल माला पहनाकर सम्मानित किया।
शोभायात्रा में समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल रहे सभी का सहयोग मिला श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अभूतपूर्व संगम दिखा।



