मध्य प्रदेशराजनीति

सिलवानी विधानसभा में कांग्रेस ने पहली बार परचम फहराया


ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। 2008 के विधानसभा परिसीमन में अस्तित्व आई सिलवानी विधानसभा में कांग्रेस ने पहली बार अपना परचम फहराया है। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल ने दूसरी बार विधानसभा में अपनी जीत दर्ज कराई है पहली बार 2008 में उन्होंने भारतीय जन शक्ति पार्टी उम्मीदवार के तौर पर 247 मतों से जीत दर्ज की थी। इस बार उन्होंने चरण से ही बढ़त बनाई रखी और आखिरकार 11454 मतों से भाजपा प्रत्याशी कद्दावर नेता, पूर्व लोक निर्माण मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत को शिकस्त दी। देवेंद्र पटेल को 95935 मत मिले वही रामपाल सिंह को 84481 वोट मिल सके। देवेंद्र पटेल की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है पटाखे फोड़कर मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। शहर में भी जगह-जगह आतिशबाजी कर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। सिलवानी विधानसभा में कांग्रेस के अन्य गुट जो एक साथ नजर आए जीत में उनका योगदान माना जा रहा है टिकट बंटवारे से पूर्व यही बात कही जा रही थी कि अगर कांग्रेस के सारे गुट मिलकर लड़े तो कोई कांग्रेस को नहीं हरा सकता। इस चुनाव में राजेन्द्र सिंह तोमर, आदिवासी नेता नीलमणि शाह अपने साथियों के साथ रात दिन कांग्रेस प्रत्याशी को जीतने के लिए लगे रहे जिसके नतीजे में सिलवानी विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहर सका है। जबकि सिलवानी विधानसभा के प्रथम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जसवंत सिंह रघुवंशी बी फार्म जमा ही नही कर पाए थे जिससे कांग्रेस प्रत्याशी मैदान से बाहर हो गए थे।

Related Articles

Back to top button