मध्य प्रदेशराजनीति

शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा प्रारंभ

बुंदेलखंड प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पूजन पाठ के साथ यात्रा का शुभारंभ
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । विधानसभा चुनाव के लिए शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा शुरू हो हुई है। यह यात्रा दमोह विधानसभा में स्तिथि बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में पूजन पाठ के साथ शुभारंभ हुआ जो रंजरा से होते हुए अभाना पहुंची जहां पर आम सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी सीपी मित्तल क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी में संबोधित किया इसके बाद जन आक्रोश यात्रा का प्रवेश जबेरा विधानसभा 56 के राजघाट से हुआ जहां पर यात्रा का भव्य स्वागत पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर हरिराम सिंह ठाकुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया । पार्टी के वरिष्ठ नेता रथ पर सवार होकर खमरिया बिजोरा परसाई तेजगढ़ में जनता के बीच पहुंचे और शिवराज सरकार की नाकमी के 18 साल के शासन की नीतियों को जन विरोधी बताते हुए जमकर हल्ला बोला सांगा होते हुए यात्रा तेंदूखेड़ा नगर पहुंची यहां विशाल जनसभा को पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button