मध्य प्रदेश

7 माह से परेशान दिव्यांग महिला, प्रसूति राशि न मिलने पर जनसुनवाई में पहुंची

पीड़ित महिला संबल योजनाएं बनाई किस के लिए ? जिला कटनी के ग्राम बहोरीबंद क्षेत्र का मामला
ब्यूरो चीफ: मनीष श्रीवास
कटनी। प्रदेश सरकार द्वारा जन हित में चलाई जा रही विभिन्न गांवों में योजनाओं को लेकर हमेशा ही चर्चाओं में रहीं हैं। मंगलवार को जन सुनवाई में एक दिव्यांग महिला ने जब सादे पेपर में लिखित रूप से अपनी स्वयं की समस्या को लेकर शिकाय जन सुनवाई में रखी तो वहां पर उपस्थित लोग हैरान और आश्चर्य चकित रह गए।
पीड़ित महिला दोनों पैर से दिव्यांग महिला रीतू यादव पति मनीष यादव ग्राम पंचायत भखरवारा तहसील बहोरीबंद जिला कटनी निवासी ने बताया कि 23 अप्रैल 24 मंगलवार को रात्रि के समय कुंआ ग्राम पंचायत में बने आरोग्य सेवा स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्ची को जन्म दिया था। इस बच्ची के जन्म के बाद से शासन प्रशासन द्वारा संबल योजना के तहत दी जाने वाली राशि आज दिनांक तक नहीं प्राप्त हुई हैं। इस बात को लेकर सीएम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसके बाद भी मुझे अभी तक कोई लाभ नहीं मिला। मंगलवार को पुनः जन सुनवाई में मैंने लिखित रूप से अपनी जानकारी देते हुऐ शासन प्रशासन से आग्रह किया है कि मुझे इस योजना का लाभ दिया जाए। मैं 7 माह से परेशान हूं।
दिव्यांग महिला रीतू यादव ने प्रशासन से आग्रह किया है कि हमारी समस्या का निदान जल्द करने की दया करे।

Related Articles

Back to top button