गोंड कलाकरों का पंजीयन 8 दिसंबर को
रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया । सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग ने बताया कि वन्या जन जातीय कार्य विभाग का उपक्रम, को गोंड पेटिंग के लिए जी आई टैग प्रदान किया गया है। अब गोंड पेटिंग के व्य वसाय उपयोग, क्रय विक्रय का कार्य केवल पंजीकृत अधिकृत उपयोगकर्ता ही कर सकेगे । वन्या, व्दारा अधिकृत उपयोगकर्ताओ की सूची तैयार करने हेतु गोंड कलाकारो का पंजीयन किया जाना है। इस कार्य हेतु वन्या के प्रतिनिधि 8 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक उपस्थित रहेंगे ।
उन्होने इच्छुक गोंड कलाकारो से कहा है कि वे अपनी बनाई गई पेंटिग्स, आधार कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र लेकर निर्धारित समय एवं तिथि में जन जातीय उत्कृष्ट छात्रावास उमरिया नये बस स्टेण्ड पर पंजीयन हेतु उपस्थित हो सकते है
आईटीआई उमरिया मे कैंपस आयोजन 11 दिसंबर को
उमरिया – प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि आईटीआई उमरिया मे 11 दिसंबर 2023 को सुजुकी मोटर हंसलपुर प्लांट मेहसाना गुजरात ऑटोमोबाइल कंपनी द्वारा कैंपस का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया गया है। कंपनी द्वारा फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, वेल्डर, डीएमएम, मैकेनिस्ट, टर्नर इत्यादि व्यवसाय मे उत्तीर्ण प्रषिक्षणार्थी जिनकी उम्र 18 से 24 वर्ष है वे प्रषिक्षणार्थी कैंपस मे भाग ले सकते है।


