77 वें होमगार्ड स्थापना दिवस पर दमोह कलेक्टर की मुख्य उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ संपन्न
होमगार्ड स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले 77 वें होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर दमोह शहर के होमगार्ड ग्राउंड पर बुधवार सुबह कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर दमोह मयंक अग्रवाल की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुआ। होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन मुख्यालय मप्र द्वारा आदेश जारी होने पर यह कार्यक्रम प्रदेश के जिलों भर में आयोजित हुआ. जहां सर्वप्रथम होमगार्ड प्लाटून कमांडर प्राची दुबे के नेतृत्व में प्लाटून कमांडर जोगेश विश्वकर्मा,हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार ने कलेक्टर दमोह को परेड की सलामी दी, इस दौरान परेड का औचक निरीक्षण करते हुए कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए परेड का आयोजन भी किया गया और और राष्ट्रीय गीतों की शानदार प्रस्तुति प्रतिभा बंसल आपदा मित्र द्वारा दी गई.साथी महामहिम राष्ट्रपति भारत गणतंत्र द्रोपति मुर्मू एवं अरविंद कुमार महानिदेशक होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मप्र के संदेश का वाचन प्लाटून कमांडर सुश्री प्राची दुबे द्वारा किया गया. उन्होंने संदेश का वाचन करते हुए कहा कि मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षक संगठन 6 दिसंबर 2023 को वार्षिक दिवस मना रहे हैं, नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षक संगठनों ने देश की सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, वे हमारी सुरक्षा व सेवा में निरंतर कार्यरत हैं और हर समय देश की सेवा में अपना सर्वोत्तम योगदान देने के लिए तैयार है. मुझे विश्वास है कि दोनों संगठन भविष्य में भी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करना जारी रखेंगे, इस अवसर पर मैं नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षक के सभी सदस्यों और उनके परिवारों को बधाई शुभकामनाएं देती हूं और उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना करती हूं. अरविंद कुमार महानिदेशक के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर होमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों स्वयंसेवकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मैं अपनी ओर से हार्दिक बधाई देता हूं, अभिनंदन करता हूं. होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा का बल जहां एक और पुलिस व प्रशासन के साथ मिलकर कानून व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण ड्युटियों में अपना योगदान देता है, वहीं दूसरी ओर वह विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान कठिन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों का कार्यों का उपलब्ध संसाधन के साथ पूर्ण मनोयोग से निर्भर करता है. राज्य में वर्ष 2014 से एसडीआरएफ के गठन के बाद होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल ने नित नई ऊंचाइयों को छुआ है तथा राज्य में आई चुनौती पूर्ण आपदाओं के दौरान सराहनीय राहत एवं विचार कर संपादित किए हैं.वर्ष 2022 में राज्य में आए आपदाओं के दौरान 16798 व्यक्तियों को सुरक्षित बचाया गया है, वहीं इस वर्ष माह नवंबर तक 18464 व्यक्तियों को सुरक्षित बचाया जाकर बल ने अपनी अभूतपूर्व क्षमता का परिचय दिया है. जिसकी शासन प्रशासन एवं आम जनमानस सभी के द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई है. आज होमगार्ड के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर हम सब यह संकल्प लेते हैं कि आने वाले समय में और अधिक उत्साह एवं ऊर्जा से कार्य करेंगे. मैं इस अवसर पर होमगार्ड के उन सैनिकों के बलिदानों का भी पुण्य स्मरण करूंगा, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया है. मैं होमगार्ड जवानों और उनको कुशल नेतृत्व प्रदान करने वाले अधिकारियों से भी यह आह्वान करूंगा कि वे भाईचारे के साथ एकजुट होकर इस विभाग को और आगे बढायें तथा प्रेरणादाई नेतृत्व प्रदान करें. मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं, एक बार पुनः आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं. इस संदेश के वाचन के बाद कलेक्टर दमोह ने भी होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा की शुभकामनाएं देते हुए होमगार्ड सैनिकों को सराहनीय कार्य करने की बधाइयां और शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत ही अच्छे तरीके से कार्य करते हैं किसी भी परिस्थिति में वह अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, यह कार्यक्रम के मंच का संचालन सैनिक चैनसिंह और आभार प्लाटून कमांडर प्राची दुबे द्वारा किया गया। इस दौरान संसाधनों की प्रदर्शनियों का का कलेक्टर ने बारीकी से निरीक्षण किया और संसाधनों की जानकारी ली. इस दौरान एसडीईआरएफ, होमगार्ड के जवान, आपदा मित्र और होमगार्ड रिटायर्ड कर्मी के अलावा और भी जन्म मौजूद रहे।



