ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक को राहगीरों ने सुरक्षित निकाला, यात्रियों ने दिया मानवता का परिचय
धान भर कर जा रही ट्रैक्टर, ट्राली पलटने से दब गया था युवक
सिलवानी सियरमऊ मार्ग की घटना
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सिलवानी । सोमवार को राजमार्ग 15 सियमरऊ सिलवानी के बीच धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिसमे ट्रैक्टर पर बैठा युवक दब गया। और ट्राली भरी धान सड़क पर फैल गई। ट्रैक्टर के नीचे युवक को राहगीरों की मदद से निकाला गया और एंबुलेंस से इलाज हेतु हॉस्पिटल भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को राजमार्ग 15 सागर बरेली के सियमरऊ सिलवानी के बीच पुराने पानी के समीप नागिन मोड पर धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनित्रियत होकर पलट गई। जिससे ट्रैक्टर पर बैठे युवक शुभम विश्वकर्मा ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिसे सड़क से निकल रही द्वारकाधीश बस एवं अन्य वाहनों के यात्रियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। घायल युवक को एंबुलेंस से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया। बताया जाता है कि उक्त ट्रैक्टर ट्राली देवलापुर तहसील बेगमगंज से धान भर कर बरेली अपने गांव की ओर जा रहा था।



