मध्य प्रदेश

नरसिंहगढ़ प्लांट में तकनीकी सेमिनार का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । माईसेम सीमेंट दमोह प्लांट द्वारा एकलव्य यूनिवर्सिटी दमोह के सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के सभी विद्यार्थियों एवं सिविल विभाग के अध्यापको को आमंत्रित कर माईसेम सीमेंट के दमोह में स्थित नरसिंहगढ़ प्लांट में तकनीकी सेमिनार का आयोजन किया गया।
जिसमे सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग की कम्पलीट प्रोसेस की जानकारी देकर दोनों प्लांटों को भौतिक रूप से दिखाया गया। जिसमे विद्यर्थियो ने देखा की हाईडेलबर्ग सीमेंट जो की विश्व में सीमेंट उत्पादन की सबसे बड़ी कंपनी किस प्रकार से माईसेम सीमेंट का उत्पादन निरंतर 150 वर्षो के अनुभव के साथ हमारे दमोह जिले एवं देश-विदेश में कर रही है साथ साथ एकलव्य यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने देखा की सम्पूर्ण प्लांट को बहुत साफ और स्वच्छता के साथ सीमेंट का चलाया जा रहा है माईसेम सीमेंट कंपनी का विशेष उद्देश्य है की दमोह जिले एवं आसपास के सभी जिले के लोगो को जर्मन तकनीकी के द्वारा बनाया गया उच्चगुणवत्ता का सीमेंट ताज़ा उपलब्ध कराया जाये ताकि भविष्य में तापमान की वृद्धि को देखते हुए उनके द्वारा निर्मित कार्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विद्यार्थियों एवं सिविल विभाग के अध्यापको ने सीमेंट उत्पादन में उपयोग हो रहे सभी रॉ मटेरियल को भौतिक रूप से देखा साथ साथ देखा की कंपनी हर एक स्टेप पर मटेरियल की गुणवत्ता की जाँच करती है जिससे कि उत्तम गुणवत्ता का सीमेंट का उत्पादन हो ताकि निर्माण कार्य को बेहतर बनाया जा सकें। एकलव्य यूनिवर्सिटी के सिविल विभाग के एच.ओ.डी. डॉ अनुदीप नेमा, कोर्डिनेटर हरिराम साहू ने विशेष रूप से बताया की जिले में स्थित यह कंपनी का उद्देश्य उच्च क्वालिटी का सीमेंट उत्पादन के साथ साथ ग्राहक को बेहतर सर्विस देना भी है ताकि निर्माण कार्य को मजबूत एवं टिकाऊ हो।

Related Articles

Back to top button