प्रदेश में परिवर्तन की चिंगारी सुलग चुकी है : विजय मोहन पलहा
मझौली में किया गया नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसानो और गरीबो का इतना शोषण कभी नही हुआ जितना पिछले 10 सालों में हुआ है। आम आदमी पार्टी देश के सामने एक आशा की किरण बनके आई है। देश पर दिनोदिन बढ़ते कर्ज को कम करने और जर्ज़र हो चुकी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के जीरणोद्धार की अगुआई आम आदमी पार्टी कर रही है। उक्त उदगार मझौली में आयोजित नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) विजय मोहन पलहा ने कही कार्यक्रम में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय मोहन पलहा द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में. जिलाध्यक्ष महिला विंग संगीता विश्वकर्मा के अलावा समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। जिसमे जिले एवं प्रदेश में नियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। जिसमे आगामी विधान सभा चुनावों और लोकसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं को कमर कसके तैयार रहने के लिए कहा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जरीना किन्नर, अजहर मंसूरी, सुभाष तिवारी, गोकुल पटेल की प्रशंशनीय भूमिका रही।