बनखेड़ी हारी, उत्तरप्रदेश ने एक विकेट से जीता मैच, शनिवार को नागौद और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्वर्गीय मुरारीलाल चौरसिया की स्मृति में चल रही अँधेली बाग खेल मैदान में संतोष लैदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को चौथा लीग मैच आरसीसी बनखेड़ी पिपरिया और गोरखपुर उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया । बनखेड़ी टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 वें ओवर में सभी खिलाड़ी आउट होकर 103 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज जफर ने 33 रन और कुलदीप ने 19 रन बनाए। उत्तर प्रदेश के गेंदबाज गोविंद और सत्तार ने तीन- तीन विकेट विकास ने दो जबकि गोलू और आशिक ने एक-एक विकेट लिया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने 18 वें ओवर में ही एक विकेट से इस मैच को जीत लिया है। बल्लेबाज विकास ने 48 रन बनाए। बनखेड़ी के गेंदबाजों में अजय ने चार विकेट, मासूम और कनिष्ठ ने दो- दो विकेट मोहित ने एक विकेट लिया। शनिवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच नागौद और गोरखपुर उत्तर प्रदेश के बीच खेला जाएगा। अम्पायरिंग शहीद अहमद और आशु चौरसिया ने किया, जबकि स्कोरिंग संदीप चौरसिया, प्रिंस अरोरा ने की । उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी विकास को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया।
इस मौके पर मास्टर शिवकुमार चौरसिया, सचिव सतीश गौतम, मोहन चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, जगन्नाथ मांझी, राधिका प्रसाद चौरसिया, प्रमोद असाटी, स्वतंत्र चौरसिया, मुन्ना पटेल, कमलेश चौरसिया, खेल विकास समिति अध्यक्ष आशीष चौरसिया, हेमंत शावल, प्रदीप चौरसिया, हनी चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया, राजेन्द्र चौरसिया, अंकित झारिया, राजू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।



