मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री चौहान ने बरेली पहुँचकर स्व. श्रीमती चौधरी को दी श्रृद्धांजलि
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सपत्नीक रायसेन जिले के बरेली नगर पहुँचे और सामाजिक कार्यकर्ता स्व. श्रीमती पुष्पलता चौधरी को श्रृद्धाजंलि अर्पित किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शिव मैरिज गार्डन में गंगाजली पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और स्व. श्रीमती चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व. श्रीमती चौधरी के पति चंदन सिंह चौधरी सहित अन्य परिजनों को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नि साधना सिंह, सिलवानी विधायक रामपाल सिंह, उदयपुरा विधायक देवेन्द्र पटेल, संभागायुक्त मालसिंह भयडिया, आईजी इरशाद वली, कलेक्टर अरविंद दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ अंजू भदौरिया भी उपस्थित थीं।


