कृषि

मूंग उड़द की खरीदी केंद्र उमरियापान में बनाया जाए

जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया‌

उमरियापान । ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के शिवन्या वेयर हाउस जिन्ना पिपरिया केंद्र बनाया गया है । किसानों ने बताया कि ढीमरखेड़ा तहसील का केंद्र बिंदु उमरियापान है । लेकिन खरीदी केंद्र जिन्ना पिपरिया बनाया गया है उसमें किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा । जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने बताया कि किसान भाइयों की मूंग एवं उड़द की खेती कर रहे । उमरियापान के आसपास किसान पंजीयन केंद्र अभी तक नहीं खोला गया जिसके कारण किसानों को पंजीयन के लिए ढीमरखेड़ा या जिन्ना पिपरिया जाना पड़ेगा । उमरियापान से जिसकी दूरी लगभग 20 से 40 किलोमीटर है । जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे ने बताया उमरियापान के आसपास लगभग 50 गांव के किसानों को जिन्ना पिपरिया जाने में असुविधा का सामना करना पड़ेगा । पत्र के माध्यम से सुनीता दुबे ने कलेक्टर अवि प्रसाद से आग्रह किया है कि उमरियापान के आसपास की समिति में किसान पंजीयन केंद्र खोलने के लिए शीघ्र आदेश किया जाए एवं पंजीयन तिथि की डेट बढ़ाया जाए । सुनीता दुबे ने कलेक्टर अवि प्रसाद से विशेष आग्रह यह है कि उमरियापान उप मंडी में खरीदी केंद्र खोलने की दया करें जिससे उमरियापान सहित क्षेत्र के किसानों को सुविधा प्रधान हो सके ।

Related Articles

Back to top button