मध्य प्रदेश

राममनोहर मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सेंट्रल इंडिया प्रा.लि. कंपनी पचपेढ़ी में कार्यरत राममनोहर मिश्रा शुक्रवार को 35 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये। इस दौरान सेंट्रल इंडिया कंपनी के मैनजर, ठेकेदार जमुना प्रसाद तिवारी, प्रमोद गौतम, नंदू चौरसिया, मदन चौरसिया, सहित कंपनी के समस्त कर्मचारी एवं रिश्तेदार मौजूद रहे।
जमुना प्रसाद तिवारी द्वारा राम मनोहर मिश्रा के कार्यकाल का वर्णन किया, उन्होंने बताया कि राम मनोहर मिश्रा जी ने अपनी सर्विस का अधिकतम समय पचपेढ़ी में गुजारा है, कुछ समय के लिये कुम्ही सतधारा, स्लीमनाबाद जाना हुआ लेकिन उनके मृदुभाषी स्वभाव के कारण वे जल्द ही पचपेढ़ी आ गये। राम मनोहर मिश्रा पचपेढ़ी उपसरपंच विवेक रिंकू मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, पत्रकार प्रशांत मिश्रा के पिता है। ढोल-ढमाकों के साथ विदाई समारोह संपन्न हुआ ।

Related Articles

Back to top button