मध्य प्रदेश
विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम कछार गांव बड़ा में संपन्न
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश शासन द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम ग्राम पंचायत कछार गांव बड़ा में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, सरपंच कैलाशचंद्र की मुख्यातिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर 19 विभागों का स्टाल लगाए गए हितग्राहियों ने बड़ी संख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जनता की समस्याओं का तुरंत ही निराकरण किया गया ।
इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति स्कूली बच्चों के द्वारा की गई तथा इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, सिलौंडी नायाब तहसीलदार दिनेश आसाठी, शैलेश जैन, गोविंद सिंह, पंकज राय सहित गणमान्य जन मौजूद रहे।



