क्राइम

वन परिक्षेत्र अधिकारी की तत्परता से फोर व्हीलर गाड़ी सहित सागौन के नौ नग जब्त

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर वन परिक्षेत्र अधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक फोर व्हीलर गाड़ी में पास के जंगल से कीमती सागौन के लट्ठे लादकरआ रहे है। रेजर दीपांकर सिंह की सतर्कता एवं तत्परता से एक जाइलो कार क्रमांक MP04 BA 8666 में 9 नग सागौन के एवं एक आरोपी रामदीप यादव को गिरफ्तार किया सागौन की कीमत 25000रु बताई जा रही है कार्रवाई में सम्मिलित वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपांकर सिंह ने वनविभाग के मनोहर यादव, ब्रजनारायण तिवारी, वनरक्षक नितेश के साथ पहुंचकर भिलैया की भटार पर गाड़ी को रोका और उसको चैक किया गया तो उसमें सगौन भरा हुआ था उसको तुरंत जप्त कर कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button