सड़क मार्ग पर पड़ी मिली युवक की लाश, शरीर में पाये गये चोट के निशान, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया जाँच में
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में रात को घूमने निकले एक युवक की लाश रक्त रंजित हालत में गांव के बाहर सुबह पड़ी मिली है। जैसे ही उस युवक को पड़े ग्रामीणों ने देखा उन्होनें कोटवार के द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगते ही सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि 45 वर्षीय युवक का मृत आवस्था में शव पड़ा हुआ है । घटना स्थल का निरीक्षण व पंचनामा कार्यवाही करतें हुये शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।
सिहोरा थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लमकना में पावर हाउस के सामने सड़क के किनारे औंधे मुंह एक लाश मिली है। वही मृतक की पहचान शिवसिंह ठाकुर उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम लमकना व वर्तमान पता रीछी का बताया जा रहा हैं । कुछ वर्षो से यहाँ रह रहा हैं । वही शिव सिंह रात के समय से लापता था जिसकी लाश सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क के किनारे औंधी पड़ी हुई देखी। अब सवाल उठता है कि इस युवक की हत्या कर सड़क मार्ग पर फ़ेक दिया गया है । या फिर किसी ने घटना को अंजाम दिया है । फिलहाल ये आशंका हैं?
मृतक शिवसिंह की लाश औंधी हुई स्थिति पर मिली हैं जिसके कनपटी में चोट के निशान हैं और नाक में खून लगा हुआ था । इससे ये आशंका जताई जा रही है कि मृतक को बेरहमी से लाठी डंडों से मारा पीटा गया है । और मारकर भाग गये। घटना के कारण युवक की मौत हो गई । ये तो पोस्टमार्टम और जाँच करने के ही पता चल पायेगा की हत्या क्यो की गई हैं।


