सांसद निधि से साहू समाज धर्मशाला के लिए ₹5 लाख स्वीकृत, समाज ने जताया आभार

सिलवानी। साहू समाज साईंखेड़ा ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान द्वारा सांसद निधि से साहू समाज धर्मशाला के निर्माण एवं विकास कार्य के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए आभार जताया है।
समाजजनों ने कहा कि समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। धर्मशाला के निर्माण से सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा समाज के अनेक परिवारों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
समाज ने अपने आभार संदेश में कहा कि सांसद शिवराज सिंह चौहान का यह सहयोग समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता, सेवा भावना और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
साहू समाज ने पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह का भी विशेष आभार व्यक्त किया। समाज का कहना है कि उनके मार्गदर्शन, सहयोग और सतत प्रयासों से ही धर्मशाला के लिए यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्राप्त हो सकी।



