अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
सिलवानी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायसेन ओमकार नाथ के निर्देशानुसार, तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा रविवार को मां शारदा विद्यालय सिलवानी में अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्या वक्ता के रूप में उपस्थित अतुल यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथमश्रेणी सिलवानी, द्वारा अंर्तराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इंटरनेशनल डे अगेंस्ट ड्रग एब्यूज नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध नशीली दवाओं के व्यापार के खिलाफ एक संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। यह 1989 से 26 जून को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। ड्रग्स के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस का मुख्य एजेंडा जनता में इसके अवैध उत्पादन और उनके सेवन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा इसकी अवैध तस्करी और इससे जुड़े खतरों के बारे में लोगों को अवगत कराना है। इस दिन का उद्देश्य इस समस्या के लिए ध्यान रखना, ड्रग्स और इसके उपयोग के उत्पादन की रोकथाम के लिए समर्थन में वृद्धि करना और छात्रों, युवाओं, उनके रिश्तेदारों और समुदाय की भलाई के लिए एक निर्णायक निवेश करना है। यह स्वस्थ और अस्वस्थ पर्यावरण के बीच टकराव के महत्वपूर्ण प्रभावों पर जोर देता है।
शिविर में छात्र – छात्राओं को बताते हुए कहा कि ड्रग तस्करी एवं दुरूपयोग की असाधरण बढोतरी गंभीर व जटिल निहितार्थ सूचित करती है जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित करती है। इसकी रोकथाम राज्य के साथ साथ समाज की सर्वोत्तम प्राथमिकता है। यह एक खुला राज है की ड्रग/ नशा ने निर्दोष बच्चों, नव बालकों, नवयुवकों एवं महिलाओं के ऊपर अपना भयानक शिकंजा कस लिया है। इसका खतरनाक फैलाव इससे प्रतीत होता है की नशे की शुरुआत 9-10 वर्ष की किशोर आयु से हो जाती है।
शिविर मां शारदा स्कूल संचालक मदन रघुवंशी ने कहा कि नशा न सिर्फ समाज के लिए घातक है बल्कि उस व्यक्ति और उस परिवार के लिए भी घातक है जो उससे प्रभावित होता है। इसलिए नशे से दूर रहना सभी के लिए आवश्यक है।
उक्त शिविर में मां शारदा स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा अंर्तराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर बनाये गये चित्रों को न्यायाधीश महोदय को दिखाये गये। शिविर में मां शारदा स्कूल के स्टाफ सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



