मध्य प्रदेश

बाल मित्र योजना अंतर्गत स्कूल के बच्चों को कराया थाने का भ्रमण

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
बैरसिया। अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस (इंटरनेशनल डे फॉर द एलिमिनेशन ऑफ वायलेंस अगेंस्ट वूमन) के अवसर पर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक, देहात जोन, भोपाल इरशाद वली तथा पुलिस अधीक्षक देहात किरणलता केरकेट्टा के निर्देशन में 28 नम्बवर 2022 को थाना परवलिया पुलिस द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को महिलाओं के प्रति हिंसा, शोषण एवं उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के संबंध में तथा नशा मुक्ति हेतु पुलिस बाल मित्र योजना के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल परवलिया के बच्चों को थाना भ्रमण कराया गया उक्त संवाद दौरान नशीला पदार्थ के सेवन हेतु मजबूर कराना, यौन हिंसा और उत्पीड़न, बलात्कार, जबरन यौन कार्य कराना, अवांछित यौन कार्य करवाना, बाल यौन शोषण, जबरन शादी, सड़क या कार्य स्थलों पर उत्पीड़न करना एवं पीछा करना, साइबर उत्पीड़न, मानव तस्करी, दासता और यौन शोषण तथा बाल विवाह, पुलिस बाल मित्र योजना आदि के बारे में जानकारी भी प्रदाय की गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर बताये गये।

Related Articles

Back to top button