मध्य प्रदेश
अचानक हुए धमाके से दहल गया सुल्तानगंज बस स्टैंड, मची अफरा तफरी
ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के सुल्तानगंज बस स्टैंड पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई । जब एक सब्जी व्यापारी लीलाधर साहू नामक युवक के जेब में रखा जिओ कंपनी का कीपैड मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। धमका इतना तेज था की आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। धमाके के साथ सब्जी व्यापारी के कपड़ो में आग लग गई। जिसे आसपास खड़े लोगों ने युवक के ऊपर पानी डाल कर आग पर काबू पाया। घटना में युवक आग से मामूली झुलस गया और जांघ में चोट आई हैं। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नही हुआ।



