खेलमध्य प्रदेश

भक्ति दांगी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शा. महाविद्यालय की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्र भक्ति दांगी का चयन अखिल भारतीय अंतर्विश्वविद्यालय योग (महिला) प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस प्रतियोगिता में भक्ति दांगी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
यह प्रतियोगिता दिसंबर माह में भुवनेश्वर में संपन्न होगी। इतने वर्षो में रायसेन जिले के लिए यह पहला अवसर है कि यहाँ से कोई विद्यार्थी योग में राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगा। भक्ति दांगी ने पं. दीन दयाल उपा. शा. महाविद्यालय बेगमगंज की क्रीड़ा अधिकारी अभिलाषा वशिष्ठ के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। भक्ति की इस सफलता पर महाविद्यालय की प्राचार्य कल्पना जाम्बुलकर, क्रीड़ा अधिकारी अभिलाषा वशिष्ठ एवं महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं एवं उनके उन्नवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button